पीलीभीत

Pilibhit News: अंडरपास में बांधे जा रहे पशुओं को आरपीएफ जवानों ने हटाया

Connect News 24

बीसलपुर। रेलवे के उच्चाधिकारियो के निर्देश पर रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के जवानों ने गांव गंगानगर के अंडरपास में ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से बांधे जा रहे पशुओं को खुलवा दिया।

गांव गंगानगर के अंडरपास में गांव के ही कुछ लोग पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से पशु बांधते और डनलप खड़ा कर रहे थे। इससे इधर का आवागमन प्रभावित हो रहा था और आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही थी। पशु अंडरपास में गंदगी भी करते थे।

ग्राम प्रधान लड़ैती देवी ने अंडरपास में पशु बांधने वाले ग्रामीणों को कई बार समझाया, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। मामला संज्ञान मे आने पर विभागीय उच्चाधिकारियों ने आरपीएफ के अधिकारियों को इस समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।

उच्चाधिकारियों का आदेश मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा अंडरपास में बांधे गए पशुओं को खुलवाने के साथ वहां खड़े डनलपों को भी हटवा दिया। आरपीएफ के जवानों ने ग्रामीणों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव गंगानगर के अंडरपास में पशु बांधे जाने की समस्या का निस्तारण करा दिया गया है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामसरन ने आरपीएफ द्वारा अंडरपास में पशु बांधने की समस्या का समाधान होने की पुष्टि की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button