पीलीभीत

Pilibhit News: फीडर की ट्राॅली का स्प्रिंग टूटा, एक घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST

पीलीभीत। शहर के खकरा फीडर की ट्राॅली का स्प्रिंग टूट जाने से तीन हजार घरों की बिजली एक घंटे गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत हुई।

शहर के खकरा फीडर की ट्रॉली का स्प्रिंग शनिवार देर रात टूट गया। इससे तीन हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे के बाद बिजली सुचारु की। इस दौरान शहर के खकरा, अशरफ खां, भूरे खां, चौक बाजार, कमल्ले चौराहा, दुर्गाप्रसाद, बेलों वाला चौराहा, दुर्गाप्रसाद, तहसील के आसपास का एरिया चंदोई समेत शहर के 25 मोहल्ले की बिजली प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के डालचंद, बल्लभ नगर, ठेका चौकी व अन्य मोहल्लों में वोल्टेज की कमी से उपभोक्ता परेशान होते रहे। इसके साथ ही इन इलाकों में पानी के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button