पीलीभीत

Pilibhit News: इफको ई-बाजार का लाइसेंस निलंबित होने के बाद शिकायत से मुकरा किसान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 25 Sep 2023 12:27 AM IST

पीलीभीत। पूरनपुर के इफको ई-बाजार का डीएपी के साथ जबरन जिंक और नैनो यूरिया देने की शिकायत पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। अब किसान शिकायत से मुकर गया है। उसने जिला कृषि अधिकारी को लिखित में पत्र देकर कोई शिकायत न करने की बात कही है।

शुक्रवार को पूरनपुर क्षेत्र के गांव मझारा के किसान हरजीत सिंह ने संयुक्त निदेशक से इफको ई-बाजार के प्रतिनिधि पर डीएपी के साथ जबरन नैनो और जिंक देने का आरोप लगाया था। इस पर संयुक्त निदेशक ने ई-बाजार का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। अब किसान शिकायत करने से मुकर गया है। उसने शपथपत्र देकर कहा है कि ई-बाजार से कोई खाद नहीं खरीदी थी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया शिकायकर्ता ने शपथपत्र देकर शिकायत न करने की बात कही है। अब लाइसेंस की बहाली के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button