Pilibhit News: एसपी की इंस्टाग्राम आईडी हैक

सोशल मीडिया में वायरल स्क्रीन शॉट ।
वायरल हो रहा स्क्रीन शॉट, एसपी का इनकार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एसपी अतुल शर्मा का इंस्टाग्राम एकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। जिसका स्क्रीन शॉट जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि एसपी ने इससे इनकार किया है।
साइबर घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है। इसके बाद भी इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बृहस्पतिवार को व्हाटसअप ग्रुपों पर स्क्रीन शॉट के साथ एक मैसेज वायरल हुआ। जिसमें अतुल शर्मा की ओर से कहा गया था कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली गई है। रुपये भी मांगे जा रहे हैं। इस पर ध्यान न दिया जाए।
इस संबंध में जब एसपी अतुल कुमार शर्मा से बात की तो उन्होंने ऐसा होने से इनकार किया। मैसेज के संबंध में उनका कहना था यह भी उन्होंने जारी नहीं किया है। डीपी भी उनकी नहीं है।



