पीलीभीत

Pilibhit News: दुकानों पर काम करते मिले दस बालक

Connect News 24

Ten children found working in shops

जहानाबाद में चेंकिग के दौरान बालश्रम को लेकर जानकारी करती श्रम प्रवर्तन अ​धिकारी । स्रोत – सूचन

पीलीभीत। बाल श्रम को रोकने के लिए श्रम विभाग की ओर से पुलिस के साथ जहानाबाद क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न दुकानों, ढाबों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 10 बाल श्रमिक चिह्नित किए गए। इस पर उनके सेवायोजकों को नोटिस जारी किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया सेवायोजकों को बाल श्रम नियोजित न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों से काम न करवाने और उन्हें स्कूल भेजने की बात कही गई। इस दौरान एएचटीयू प्रभारी मनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर रमाकांत, कांस्टेबल सुनीता, अमित कुमार मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button