पीलीभीत

Pilibhit News: छात्रों ने रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Connect News 24

Students took out a rally and gave the message of environmental protection

बीसलपुर में जागरूकता रैली निकालती राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं। संवाद

पीलीभीत। वन महोत्सव के तहत सामाजिक वानिकी की ओर से इस समय जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्राथमिक स्कूल टाह पौटा में छात्रों ने रैली निकाली। इसके बाद पौधरोपण किया गया। इसके अलावा बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय में भी एनसीसी कैडेट की ओर से रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मॉडर्न अपर प्राइमरी स्कूल टाह पौटा में वृक्ष भंडारा कार्यक्रम के तहत 75 बच्चों को आम, अनार, नींबू, अमरूद और आंवला के पौधे वितरित किए गए। बच्चों को इनका रोपण कर उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद रैली निकाली गई। इस मौके पर उप प्रभागीय वन अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव, रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक अजय कुमार, शिक्षिका आशा, गौरव गुप्ता, रविंद्र, मनीष कुमार, डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा नवीन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को नगर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की भी अपील की। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय की एनसीसी ऑफिसर डॉ. अलका मेहरा ने किया। रैली के साथ डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार, दिनेश कुमार आदि रहे।

बीसलपुर में जागरूकता रैली निकालती राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं। संवाद

बीसलपुर में जागरूकता रैली निकालती राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button