Pilibhit News: उपजिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीसलपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करते एसडीएम । स्रोत – एसडीएम
बीसलपुर। उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने शनिवार को चले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज, सहकारी गन्ना विकास समिति आदि मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान में लगे कर्मचारियों से अब तक की उपलब्धि पूछी। कर्मचारियों के अभियान से संबंधित अभिलेख देखे, जो पूर्ण पाए गए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आए मतदाताओं से समस्याएं पूछीं लेकिन किसी मतदाता ने कोई समस्या नहीं बताई। इधर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बरखेड़ा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। संवाद