पीलीभीत
Pilibhit News: केबल बॉक्स फुंकने से छह घंटे ठप रही कई गांव की आपूर्ति
पूरनपुर। रविवार की सुबह करीब पांच बजे 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के समीप घुंघचाई को जाने वाली मुख्य लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट सही करने के बाद रविवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। जेई मनोज कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। संवाद