Pilibhit News: अमरिया में करंट लगने से दर्जी की मौत

मृतक ताराचंद का फाइल फोटो ।
अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया सरैनी निवासी दर्जी ताराचंद की खंभे से बंधे तार में उतरे करंट से मौत हो गई। परिवार वाले युवक को सीएचसी अमरिया लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गांव तिरकुनिया सरैनी के सोमपाल ने बताया है कि उसका भाई ताराचंद्र (32) पुत्र नत्थूलाल गांव में ही सिलाई की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह उसका भाई खेतों की तरफ से घूमने के बाद घर के तरफ आ रहा था। वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। घर से 100 मीटर पहले विद्युत पोल के पास पहुंचते ही उसका हाथ किसी तरह से खंभे के सपोर्ट में लगी स्टिक (तार) में लग गया।
इससे उसके शरीर में करंट दौड़ गया। ताराचंद्र की चीख सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिवार वाले ताराचंद को लेकर अमरिया सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ताराचंद्र की पत्नी सरोज, बेटा अभिमान, मधुर और मिलन का रो-रो कर बुरा हाल है।
करंट लगने से युवती झुलसी
करंट लगने से युवती झुलसी
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी कामेंंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री किरन सोमवार देर रात बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। बोर्ड में कुछ तार निकले हुए थे। प्लग लगाते समय किरन का हाथ खुले तारों से छू गया और करंट लगने से वह झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद

मृतक ताराचंद का फाइल फोटो ।