पीलीभीत

Pilibhit News: हाईटेंंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर झुलसा

Connect News 24

पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर बिल्हा निवासी सूरजपाल का 15 वर्षीय पुत्र वेददत्त झुलस गया। झुलसे युवक को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव के समीप गोमती नदी के सिमरा घाट पर कुछ बच्चे सुतली और पतले तार में चुंबक बांधकर नदी में लोहे को ढूंढ रहे थे। तार में बंधी चुंबक को नदी में फेंकने के दौरान ऊपर से निकल रही बिजली हाईटेंशन लाइन में तार फंस गया। जबकि तार का दूसरा हिस्सा किशोर के हाथ में रहा। हादसे में किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button