पीलीभीत

Pilibhit News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपियों को पेड़ से बांधकर पीटा

Connect News 24

– किशोरी के भाई ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में बाग में घास काटने गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी बहन गांव के पास बाग में घास काटने गई थी। मैलानी थाने के गांव ऊंचा खेड़ा निवासी पप्पू कुमार और गांव गौतम नगर निवासी उमेश ने बाग में उसकी बहन को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी। इस दौरान वहां लोग पहुंच गए। उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पिटाई लगाई। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

सूचना पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार यादव और इंस्पेक्टर सेहरामऊ कांत कुमार शर्मा दोनों आरोपियों और किशोरी को थाने ले आए। इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी के भाई की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button