Pilibhit News: स्वतंत्रता आंदोलन में देश की बेटियों का भी रहा अहम योगदान

छात्राओं कोे शपथ दिलाती प्रधानाचार्य डॉक्टर जाहिदा खातून । संवाद
पूरनपुर। देश के स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने और उसे उद्देश्य प्राप्ति में सक्षम बनाने में देश की वीरांगना बेटियों का भी विशेष योगदान रहा है। यह अलग बात है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उनके योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं मिल सका, जिसकी वे हकदार थीं। आज भी किसी भी क्षेत्र में बेटों से बेटियां पीछे नहीं हैं।
यह बात अमृत महोत्सव के नोडल अफसर हरिओम वाजपेयी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। मौका था अमर उजाला के आधी आबादी को समर्पित अभियान अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का। इस दौरान देश के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन की छात्राओं को शपथ दिलाई गई। शहीदों के नाम एक-एक पौधा रोपने का भी संकल्प लिया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. जाहिदा खातून ने छात्राओं को अमृत काल के पंचप्रण, विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में देश के कर्तव्य की भावना की जानकारी दी। साथ ही हमेशा विकसित भारत के निर्माण एवं इसके उत्थान के लिए कार्य करने, एकता, राष्ट्र की रक्षा की शपथ दिलाई।
अमृत महोत्सव के नोडल अफसर हरिओम वाजपेयी ने कहा कि बेटे-बेटियां समान हैं। बेटियां अपनी क्षमता से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। देश की रक्षा के लिए बेटियां सेना में भर्ती होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। इस दौरान शिक्षिका सत्यवती, रोली तिवारी आदि मौजूद रहीं।
००००००
फोटो १२ पीबीटीपी १४
देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना हर भारतीय के दिल में होनी चाहिए है। कार्यक्रम में देश प्रेम का जज्बा जगाया गया। मैंने भी कर्तव्य और दायित्व निभाने की शपथ ली है। – इरम बी।
०००००
फोटो १२ पीबीटीपी १५
देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हर नागरिक के दिल में देश प्रेम की भावना हो। इसको लेकर कार्यक्रम में अच्छी जानकारी मिली।- शगुन
०००००
फोटो १२ पीबीटीपी १६
देश के प्रति सेवा भाव का संकल्प दिलाया गया। इसका पालन करूंगी और अन्य लोगों को भी देश की एकता, अखंडता के प्रति जागरूक करूंगी। – प्रिया कश्यप
०००००
फोटो १२ पीबीटीपी १७
देश के मान-सम्मान के लिए हर व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए। देश प्रेम की भावना की शपथ दिलाई गई। मैं भी इसका पालन करूंगी। – आलिमा

छात्राओं कोे शपथ दिलाती प्रधानाचार्य डॉक्टर जाहिदा खातून । संवाद

छात्राओं कोे शपथ दिलाती प्रधानाचार्य डॉक्टर जाहिदा खातून । संवाद

छात्राओं कोे शपथ दिलाती प्रधानाचार्य डॉक्टर जाहिदा खातून । संवाद

छात्राओं कोे शपथ दिलाती प्रधानाचार्य डॉक्टर जाहिदा खातून । संवाद