बदायूं

Budaun News: बक्सर खालसा पहुंचे बुलंदशहर हादसे में मृत दोनों भाइयों के शव

Connect News 24

Bodies of two brothers killed in Bulandshahr accident reached Buxar Khalsa

सहसवान के गांव बक्सर खालसा में गमगीन माहौल में बैठे ग्रामीण। संवाद

सहसवान (बदायूं)। बुलंदशहर में हुए हादसे में मृत धनवीर और श्योराज के शव शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर खालसा पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में चीत्कार मच गई। दोपहर तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। धनवीर और श्योराज शुक्रवार सुबह बस से नोएडा जा रहे थे। दोनों भाई नोएडा में गन्ने के जूस का ठेला लगाते थे। बुलंदशहर जिले में उनकी बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें दोनों भाइयों की जान चली गई। सूचना पर परिवार के सभी लोग बुलंदशहर रवाना हो गए थे। देर शाम तक उनके शवों के पोस्टमार्टम हुए। इसके बाद शवों को गांव लाया गया। उनके घर पर पहले से तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। कुछ देर शवों को घर पर रखकर दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button