पीलीभीत

Pilibhit News: शारदा डैम का खस्ताहाल रैंप मार्ग दे रहा हादसों को दावत

Connect News 24

The dilapidated ramp of Sharda Dam is giving way to accidents

शारदा डैम का जर्जर रैंप मार्ग। संवाद

– रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, जिम्मेदार खामोश

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जनपद में आए दिन हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है, बावजूद इसके जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। शारदा सागर डैम का प्रमुख रैंप मार्ग पिछले कई माह से बदहाल है। रोजाना छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन मार्ग से गुजरते हैं। आए दिन हादसे होने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के शारदा सागर डैम की तलहटी में दो दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं। इन गांवों की करीब 50 हजार आबादी को तहसील व जिला मुख्यालय जाने के लिए शारदा सागर डैम मार्ग से होकर ही गुजारना पड़ता है। पुरैना गांव के नजदीक शारदा डैम का प्रमुख रैंप मार्ग है। जिससे रोजाना दोपहिया वाहनों के अलावा छोटे-बड़े चार पहिया वाहन भी गुजरते हैं।

स्थिति है कि पिछले छह माह से रैंप की हालत खस्ताहाल हो गई है। गहरे गड्ढों में तब्दील रैंप से गुजरने में वाहनों के गिरने का खतरा बना रहता है। पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं। डैम की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अफसरों से शिकायत भी की, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। ऐसे में रैंप मार्ग के जर्जर होने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

रैंप को लेकर जल्द ही अफसरों को अवगत कराया जाएगा, ताकि सुधार हो सके।

– मुकेश चंद्रा, सहायक अभियंता, शारदा सागर खंड


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button