बदायूं
Budaun News: मेडिकल कॉलेज में हुई लाइफ सपोर्ट कार्यशाला

मेडिकल कॉलेज में लाइफ सपोर्ट कार्यशाला में रिहर्सल करते चिकित्सक। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडवांस लाइफ सपोर्ट कार्यशाला हुई। इसमें मरीजों को बेसिक तौर पर किस तरह इलाज दिया जाए, उनकी जान बचाने को कौन से उपाय किए जाएं, यह सभी सिखाया गया। डॉक्टर पुतलों के साथ डेमो भी देते रहे।
बृहस्पतिवार को कार्यशाला के आयोजन के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के 80 डॉक्टरों ने भाग लिया। उनको एडवांस लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण भी वरिष्ठजन देते रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति, डॉ. श्रुति गौड़, डॉ. हितेश देवनानी, डॉ. सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद