पीलीभीत

Pilibhit News: छेड़खानी के विरोध पर युवती की पिटाई कर कपड़े फाड़े

Connect News 24

पूरनपुर। घर लौट रही युवती से छेड़खानी कर फोटो खींचे लिए। विरोध करने पर पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना मंगलवार शाम सात बजे एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह शौच कर घर लौट रही थी। तब आरोपी ने अपने घर के सामने उससे छेड़खानी कर फोटो खींचे। विरोध पर पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी की पत्नी ने भी उसकी पिटाई की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि रामकृपाल और उसकी पत्नी ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button