Pilibhit News: सड़कों के निर्माण के लिए लोनिवि मंत्री से मिले पालिका चेयरमैन

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से सड़को के निर्माण की मांग करते नगर पालिका अध्यक्ष ।
पूरनपुर। नगर की बंडा रोड और पुरानी स्टेट बैंक रोड के निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने लखनऊ में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की।
असम हाईवे से पकड़िया चौराहा और पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग से पकड़िया चौराहा तक जर्जर हो चुकी सड़क पर लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। बंडा रोड की कई बार मरम्मत भी कराई गई, लेकिन फिर जर्जर हो गई। बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने विधायक बाबूराम पासवान और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के साथ लखनऊ में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर सड़कों के निर्माण कराने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
चेयरमैन ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री ने दोनों सड़कों के निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण को अधिशासी अभियंता से प्रस्ताव मांगा गया है। संवाद