पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Connect News 24

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव अमरगंज निवासी विवाहिता ने तहरीर दी है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर निकाल दिया।

आरोप है कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव सिकलापुर में हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार वाले दहेज केे लेकर प्रताड़ित करते रहे, ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये नकद व चार पहिया कार की मांग करने लगे। इसके बाद 10 जून को शाम लगभग तीन बजे ससुराल के लोगों ने एक राय होकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

इस दौरान उसका पैर भी टूट गया। विवाहिता ने मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजनों के साथ विवाहिता ने थाना जहानाबाद पहुंचकर शिकायत की। जहां से विवाहिता को चौकी के लिए भेज दिया गया। इसके बाद भी विवाहिता के शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। विवाहिता ने अब मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button