पीलीभीत

Pilibhit News: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सरकार के गिनाए काम, विपक्ष पर साधा निशाना

Connect News 24

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर हुआ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, कार्यकर्ताओं के सम्मान की हुई बात

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने सरकार की ओर से जनहित में कराए गए कार्यों की जमकर सराहना की। इसके अलावा विपक्ष पर भी निशाना साधा।

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर हुए सम्मेलन में सांसद रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान किया है। सांसद ने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है और उनकी पदोन्नति होती गई। ऐसा किसी अन्य पार्टी ने अब तक नहीं किया गया।

इसके अलावा उन्होंने नौ साल के दौरान हुए कार्यों का भी बखान किया और कहा कि राम मंदिर का मुद्दा हो या फिर धारा 370 को हटाना या फिर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने का काम, पार्टी आगे रही है। उन्होंने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में भी चर्चा की और बताया कि आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया है। नए संसद भवन का निर्माण ऐतिहासिक है।

उन्होंने विपक्ष का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं, जो ठीक नहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने तो संचालन जिला महामंत्री लेखराज ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी डीपी भारती, पूरन लाल लोधी, विधायक बाबूराम पासवान, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, स्वतंत्र देव सिंह,नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के जिला सचिव आनंद मिश्रा, विवेक अवस्थी, अविनाश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

जिला प्रभारी मंत्री ने भी गिनाईं उपलब्धियां

प्रबुद्ध सम्मेलन से पहले दोपहर में जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने पत्रकार से बातचीत में सरकार की योजनाओं का बखान किया। वार्ता के दौरान बातचीत में दिल्ली में पहलवानों के मुद्दे पर सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। विधि अनुसार विवेचना की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button