पीलीभीत

Pilibhit News: बेरोजगारों को ब्लॉक स्तर पर मिलेगी कॅरियर कोचिंग

Connect News 24

सेवायोजन कार्यालय में तैयार किया जा रहा खाका

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बेरोजगारी घटाने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से ब्लॉक स्तर पर कॅरियर कोचिंग दो-चार दिन में शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सेवायोजन कार्यालय का काम अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने तक था, लेकिन सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद एक प्रोफेशनल की यहां नियुक्ति की गई है। जिसे युवाओं और नौकरी देने वाली कंपनियों के मध्य ऑनलाइन संवाद कराने के साथ युवाओं को नौकरी के लिए इंटरव्यू के संबंध में प्रशिक्षित करने और कैंप के जरिए उनके कॅरियर के बारे में जानकारी देने का जिम्मा दिया गया है।

जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ल ने बताया कि यंग प्रोफेशल पारुल समेत कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है। अब ब्लॉक स्तर पर भी कैंप लगाकर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें युवाओं को उनकी पसंद का करियर चुनने में आ रही समस्याओं के समाधान के साथ वे किस क्षेत्र में रोजगार पा सकते हैं, यह सुझाव दिए जाएंगे। इसके अलावा उनको यह भी बताया जाएगा कि रोजगार के आवेदन कैसे और कहां और कब करना है। इस महीने के द्वितीय सप्ताह से कैंप की शुरुआत जिले में हो जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button