पीलीभीत

Pilibhit News: खून से लथपथ किशोरी घर पहुंचते ही हुई बेहोश, हालत देख परिजन रह गए सन्न; कटा हुआ था गला

Connect News 24

blood soaked minor girl reached home family shocked when see her

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में गांव के बाहर खेत में शौच को गई किशोरी खून से लथपथ होकर घर पहुंची। उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। उसका गला कटा हुआ था। गला किसने काटा और क्यों काटा, इसकी जानकारी किशोरी अपने परिजनों और पुलिस को नहीं दे सकी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घटना गांव गजरौला खास के समीप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। खून से लथपथ किशोरी के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी उसके परिजनों को हो सकी। घायल बहन को अस्पताल लेकर पहुंचे किशोरी के भाई ने बताया कि बहन खेत में शौच जाने की कहकर घर से निकली थी, जब वापस लौटी तो उसका गला कटा हुआ था। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button