Pilibhit News: विशेष सचिव वन के अचानक पहुंचने से अधिकारियों में मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
पीलीभीत। केंद्र सरकार के विशेष सचिव वन चंद्रप्रकाश गोयल बुधवार को अचानक पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र पहुंचे। उनके आने से वन अधिकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने डीएफओ पीटीआर से मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। हालांकि यह उनका व्यक्तिगत दौरा बताया जा रहा है।
वन मंत्रालय भारत सरकार के विशेष सचिव चंद्रप्रकाश गोयल बुधवार को सीधे बिलसंडा पहुंच गए। यहां पर कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने टाइगर रिजर्व के डीडी नवीन खंडेलवाल से टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या, संरक्षण और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के बारे में भी पूछा। रोकथाम के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। डीडी ने बताया कि विशेष सचिव बिलसंडा में निजी कार्य से किसी के यहां पहुंचे थे। इसके बाद मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर समीक्षा की।