Pilibhit News: पांच दिन से गांव में मगरमच्छ का डेरा, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:30 AM IST

गांव मुसरहा में तालाब के पास बैठा मगरमच्छ ।
पीलीभीत। वन विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। पिछले तीन दिन से बरखेड़ा के मुसरहा गांव में मगरमच्छ ने डेरा जमा रखा है। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश में हैं।
गांव मुसरहा निवासी रामऔतार गंगवार ने बताया कि पिछले पांच दिन पूर्व उनके गांव के तालाब में एक मगरमच्छ कहीं से आ गया। गांव वाले जब खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी किसी ने मगरमच्छ को देख लिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह मामले की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी।
इसके बाद तीन दिन गुजर जाने के बाद भी वन विभाग की टीम अभी तक गांव में मगरमच्छ के रेस्कयू के लिए नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा भी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में वह किसी के घर में घुस गया। तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। फिर भी विभाग लापरवाही बरत रहा है।