पीलीभीत

Pilibhit News: ऑनलाइन लगेगी हाजिरी, साहब के घर नहीं कर सकेंगे चाकरी

Connect News 24

पीलीभीत। गांवों में तैनात सफाईकर्मियों का वेतन अब तभी जारी होगा, जब उनकी हाजिरी ऑनलाइन सत्यापित होगी। इसके लिए शासन से मिले निर्देश के बाद सभी 1270 सफाईकर्मियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करवाया जा रहा है। अब तक 50 प्रतिशत कर्मियों का डाटा अपलोड हो चुका है। इससे अधिकारियाें के यहां चाकरी में लगे सफाईकर्मियों को वापस जाना होगा, वहीं अपनी जगह किसी और सफाई कार्य कराने वालों पर भी अंकुश लगेगा।

गांवों में तैनात सफाईकर्मी अपने हिसाब से ड्यूटी लेते हैं। कुछ ने आधी पगार पर अन्य किसी को लगा दिया है। यह सब ऑफलाइन हाजिरी होने के कारण आसानी से चल रहा था। शासन ने अब सफाई कर्मियों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव बीते कई साल से अधिकारियों के यहां चाकरी में लगे सफाई कर्मियों पर पड़ेगा। करीब 50 से अधिक सफाईकर्मी ऐसे हैं, जो अधिकारियों के घरों में सेवा दे रहे हैं, जबकि उनकी ड्यूटी किसी न किसी गांव में है।

शासन से आदेश आने के बाद जिले में तैनात ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों का पोर्टल पर डाटा अपडेट किया जाने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी माह से आनलाइन बायोमैट्रिक हाजिरी हो जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत से ही सफाई कर्मियों का वेतन दिया जाएगा।

यह काम जिले में जल्द ही पूरा कर पूरा विवरण शासन को जाएगा। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया 50 प्रतिशत पोर्टल पर सफाई कर्मियों का विवरण दर्ज हो चुका है। शेष को भी पूरा कराया जा रहा है। इसे जल्द पूरा कर शासन को भेजा जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button