Rampur News: धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार
रामपुर। शाहबाद के होटल सेवन सीज में कुमार तनय वैश्य महिला समिति द्वारा तीज उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेवन सीज होटल की स्वामी ममता गुप्ता द्वारा लकी विनर रीना अग्रवाल को सम्मानित किया गया, जबकि तीज क्वीन तृप्ति वार्ष्णेय चुनी गईं। शाहबाद के बिलारी रोड स्थित होटल में कुमार तनय वैश्य समाज की महिलाओं ने धूमधाम के साथ हरियाली तीज का त्योहार मनाया। प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान झूलों में झूलकर सावनी गीत गाए गए। कार्यक्रम के दौरान युवा महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं। खेल-खेल में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। हाऊजी, वन मिनट, डांस की अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें ग्रुप डांस मनोहारी रहा। किटी से जुड़ी महिलाओं व नई-नवेली बहुओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। वन मिनट में दीपशिखा, ममता गुप्ता और सरप्राइज में प्रेरणा, संध्या गुप्ता, दीक्षा गुप्ता और आकांक्षा बाजी मार ले गईं। उन्हें पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर ममता गुप्ता, अलका अग्रवाल, कंचन गुप्ता, पार्वती वार्ष्णेय, एकता गुप्ता, रीना अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, एकता अग्रवाल, लविका अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, तृप्ति वार्ष्णेय, त्रिशाली गुप्ता, साक्षी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, चंचल अग्रवाल, मधु गुप्ता, अलका गुप्ता, पूनम गुप्ता, कंचन, एकता गुप्ता, निशु गुप्ता, संध्या गुप्ता, सोनम गुप्ता आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता ने किया।