पीलीभीत

Pilibhit News: निगरानी में जुटे वाचर को बाघ ने किया घायल

Connect News 24

The tiger injured the watcher engaged in surveillance

पिपरिया संतोष गांव में हमले के बाद लगी भीड़ । संवाद

कलीनगर। निगरानी में लगे वन वाचर पर बुधवार को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को माधोटांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाचर बाघ द्वारा मारे गए बछड़े को देखने के लिए खेत पर पहुंचा था। घटना की जानकारी के बाद अधिकारियों ने दो टीमों को सक्रिय किया है।

माधोटांडा के गांव पिपरिया संतोष में एक सप्ताह पूर्व से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। दो दिन तक बाघ माधोटांडा खटीमा मार्ग के किनारे डेरा जमाए रहा। सड़क किनारे मृत मवेशी पड़ा होने के कारण वहां बाघ के रुकने की आशंका जताई जा रही थी। विभाग द्वारा जेसीबी से मवेशी को दबा दिया गया। कहा जा रहा था कि बाघ यहां से हटकर आगे की ओर निकल गया। वनकर्मी बाघ के जंगल की ओर निकल जाने का दावा करते रहे।

बुधवार को पिपरिया संतोष गांव की सीमा में मुख्य मार्ग के किनारे स्थित ईंट भट्ठे के नजदीक बाघ ने एक बछड़े को मार दिया। ग्रामीणों द्वारा जानकारी क्षेत्रीय वनकर्मी को दी गई। इस पर हरनाथपुर निवासी वन वाचर गोकुल प्रसाद तीन चार अन्य ग्रामीणों के साथ खेत पर गए। इस दौरान मवेशी के नजदीक ही खेत में छिपे बैठे बाघ ने वाचर गोकुल पर हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने पर बाघ झपट्टा मारकर फिर खेत में जाकर बैठ गया। हमले के दौरान बाघ का पंजा लगने से वाचर के पैर में घाव हो गया। घायल को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। घटना की जानकारी के बाद महोफ और बराही रेंज के अफसर और वनकर्मी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल चाल जाना। एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए टीमों को लगाया गया है।

पिपरिया संतोष गांव में हमले के बाद लगी भीड़ । संवाद

पिपरिया संतोष गांव में हमले के बाद लगी भीड़ । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button