Pilibhit News: राज्यमंत्री की नाराजगी के बाद हरकत में आया पालिका प्रशासन
पीलीभीत। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के नाराजगी जताने के बाद पालिका प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड के पीछे जलभराव एवं गंदगी का निस्तारण करवा दिया।
राज्यमंत्री ने दो दिन पहले जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान डेंगू वार्ड के पीछे जलभराव एवं झाड़-झंकाड़ एवं गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई थी। राज्यमंत्री ने पालिका के प्रभारी ईओ को तत्काल सफाई कर्मियों की टीम लगवाकर सफाई कराने को कहा था।
पालिका के प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में डेंगू वार्ड के पीछे सफाई कर्मियों की टीम लगाकर वहां साफ-सफाई करा दी गई है। साथ ही जल निकासी कराकर वहां मिट्टी का भराव भी करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ कार्य शेष रह गया है। जहां जेसीबी लगाकर कार्य कराया जाएगा।