पीलीभीत

Pilibhit News: खेत की रखवाली करने गए किसान को बाघ ने मार डाला

Connect News 24

The tiger killed the farmer who went to guard the field

मृतक अशोक का फाइल फोटो। संवाद

– न्यूरिया क्षेत्र के अलीगंज बरी गांव में हुई घटना, अधखाया शव मिला

– वन विभाग के अफसरों से हुई ग्रामीणों की नोकझोंक, गांव में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी

न्यूरिया (पीलीभीत)। जंगल किनारे बसे गांव अलीगंज बरी में धान की पौध की रखवाली करने गए किसान को सोमवार रात को बाघ ने मार डाला। बाघ किसान के शव को सात सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। मंगलवार सुबह खेत में किसान का अधखाया शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना के कई घंटे बाद पहुंचे वन अफसरों से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। बमुश्किल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में बाघ की दहशत बनी हुई है।

महोफ रेंज के जंगल से दो किलोमीटर दूरी पर न्यूरिया क्षेत्र का गांव अलीगंज बरी स्थित है। सोमवार रात करीब आठ बजे किसान अशोक कुमार (45) अपने खेत पर धान की पौध की रखवाली करने गए थे। घर से खेत की दूरी महज सौ मीटर है। खेत पर पहुंचते ही घात लगाए बैठे बाघ ने उनपर हमला कर मार दिया। इसके बाद शव को करीब सात सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में खींच ले गया और बायां पैर खा गया।

मंगलवार सुबह खेतों में पहुंचे ग्रामीणों की जब अशोक के शव पर नजर पड़ी तो खलबली मच गई। खेतों में बाघ के पगचिह्न भी मिले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस के साथ वन विभाग को सूचना दी। एसओ उदयवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन दो घंटे तक वन अफसरों के न पहुंचने से परिजन और ग्रामीण नाराज हो उठे।

बाद में देरी से पहुंचे वन अफसरों से ग्रामीणों और परिजनों की नोकझोंक भी हुई। आक्रोश को देख तहसीलदार जनार्दन, सीओ प्रतीक दहिया और एसडीओ अंजनी कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अशोक के तीन पुत्र दीपक, उदयवीर और मुकेश हैं। घटना के बाद से पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अशोक का फाइल फोटो। संवाद

मृतक अशोक का फाइल फोटो। संवाद

मृतक अशोक का फाइल फोटो। संवाद

मृतक अशोक का फाइल फोटो। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button