Pilibhit News: दहशत बरकरार… सहोता फार्म के पास घूमता दिखा बाघ; किसान को बना चुका है निवाला

सड़क किनारे घूमता बाघ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में किसान का शिकार करने वाला बाघ लगातार चहलकदमी कर दहशत का पर्याय बना हुआ है। शुक्रवार देर रात निगरानी के दावों के बीच बाघ माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर सहोता फार्म के निकट चहलकदमी करता दिखा। मार्ग से गुजर रहे कार सवारों ने बाघ का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। बाघ की बढ़ती सक्रियता से क्षेत्र में दहशत है।
मथना जप्ती से सटे गांव रानीगंज में किसान लालता प्रसाद का शिकार करने के बाद से बाघ की दहशत बढ़ी हुई है। घटना के बाद से बाघ लगातार जंगल से बाहर निकल रहा है। बुधवार रात बाघ ने पुरैनी दीपनगर गांव की सीमा में निकलकर तारा सिंह के घर में गाय को मारा था।