पीलीभीत

Pilibhit News: भैरों कला पहुंचे बाघ को ग्रामीणों ने घेरा

Connect News 24

कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भैरों कला गांव की सीमा में बाघ की मौजूदगी देखी गई। बाघ गन्ने के खेत में जाकर बैठ गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने गन्ने की घेराबंदी की। सूचना के बाद मौके पर सामाजिक वानिकी की क्षेत्रीय टीम पहुंच गई। बाघ के गन्ने के आसपास पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने में ही डेरा जमाए हुए हैं। वन दरोगा रामाधार ने बताया कि बाघ की मौजूदगी को देखते हुए निगरानी की जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button