पीलीभीत

Pilibhit News: जाल काटकर क्रॉकरी शोरूम में चोरी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं। शनिवार रात चोरों ने जाल काटकर एक क्रॉकरी शोरूम से हजारों का सामान चोरी कर लिया।

कस्बे में जफरुद्दीन मार्ग पर स्थित कादरी क्रॉकरी शोरूम के संचालक मोहम्मद शजर शनिवार शाम शोरूम बंद कर घर चले गए। देर रात चोर छत का जाल काटकर अंदर घुस गए और सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब शजर शोरूम पर पहुंचे तब उन्हें चोरी होने का पता चला। उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button