Pilibhit News: साल के आखिरी दिन भी नहीं निकली धूप, कांपे लोग


खेत में लहराती गेंहू की फसल । संवाद
पीलीभीत। साल के आखिरी दिन रविवार को जबरदस्त ठंड रही। कोहरा व शीत लहर से दोपहर तक तो गनीमत रही, लेकिन इसके बाद गलन बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। रविवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था।
साल का अंतिम दिन भी लोगों को कंपकंपाते हुए गया। रविवार की सुबह मौसम साफ था और कोहरा भी नहीं था। हल्की धुंध बनी रही तो हवा भी नहीं चल रही थी। बादल भी छाए रहे। ऐसे में संभावना थी देर सबेर धूप खिल जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोपहर तक धूप नहीं खिली। करीब अपराह्न दो बजे मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया। हल्की हवा चलने लगी तो इसके साथ ही गलन बढ़नी शुरू हो गई। शाम चार बजे ही अंधेरा होने लगा। ठंड बढ़ने से लोग घरों में जा बैठे। ऐसे में बाहर आने जाने वालों का आग और हीटर ही सहारा बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.00 न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मौसम में ठंडक अभी बढ़ेगी। शीतलहर जारी रहेगी। आज हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड से हल्की निजात मिल सकती है। तापमान में गिरावट रहेगी।
यह रहा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 15.5 6.2
रविवार 15.2 7.5
सोमवार 15.00 7.1
गेहूं की फसल को वरदान साबित हो रहा पाला
पूरनपुर। ठंड बढ़ने के साथ पाला न पड़ने से किसान चिंतित थे। कारण, कुछ खेतों में गेहूं की फसल में बालियां भी निकल आईं हैं। गेहूं की बढ़वार रुकने के साथ छोटी बालियां निकलने से किसान उत्पादन पर इसका फर्क पड़ता तय मान रहे थे। दो दिन से कोहरा और पाला पड़ने से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि अगर पाला अधिक पड़ा तो नुकसान संभव है।
ठंड में कोहरा न पड़ने से गेहूं की बढ़वार रुक गई थी। बालियां निकलने पर गेहूं के उत्पादन पर फर्क पड़ना तय था। कोहरा पड़ने से गेहूं का उत्पादन अच्छा होगा। – रमाकांत वर्मा, पिपरिया दुलई
कोहरा और ठंडे मौसम से गेहूं की फसल को खासा फायदा हुआ है। पाला न पड़ने की वजह से अगौती (पहले बोए गए) गेहूं की फसल में बालियां निकलने लगीं थीं। अब अगर पाला अधिक पड़ेगा, तभी नुकसान होगा। – स्वराज सिंह, पिपरिया दुलई

खेत में लहराती गेंहू की फसल । संवाद

खेत में लहराती गेंहू की फसल । संवाद

खेत में लहराती गेंहू की फसल । संवाद

खेत में लहराती गेंहू की फसल । संवाद