Pilibhit News: खेतों से पंपिग सेट चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
पूरनपुर। खेतों से पंपिंग सेट चोरी के मामले में पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद घुंंघचाई पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट बरामद कर लिए। साथ ही चोर के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जमुनिया जगतपुर के किसान प्रदीप सिंह, गुरुबख्श सिंह, कश्मीर सिंह के खेतों से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात को पंपिंग सेट चोरी कर लिए थे। शुक्रवार को किसानों ने चोरों की घेराबंदी की। पिकअप से उतरकर गन्ना के खेतों में छिपे चोरों में से एक को ड्रोन कैमरे की सहायता से पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था।
घुंघचाई इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी के पंपिंग सेट बरामदगी को पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने चोरी का सभी सामान बरामद कर लिया है। पंपिंग सेट चोरी के आरोपी गांव शेरपुरकलां निवासी एजाज, गांव टंडोला निवासी सितार अहमद, हरदोई के पुनीत पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से साढ़े तीन हजार रुपये भी बरामद हुए। जबकि एजाज का छोटा भाई भूरा अभी हाथ नहीं लग पाया है। आरोपियों का रविवार को जेल भेजा जाएगा।