पीलीभीत

Pilibhit News: निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत तीन मिले गैरहाजिर

Connect News 24

पूरनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय वीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बंदीभूड़ नंबर तीन प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिला। तीनों का एक दिन का वेतन और मानदेय काटने की संस्तुति के साथ बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।

बीईओ ने बताया कि बूंदीभूड़ नंबर-3 प्राथमिक स्कूल, बंदरबोझ प्राथमिक स्कूल, सुंदरनगर के प्राथमिक स्कूल, बूंदीभूड़ के उच्च प्राथमिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल, महाराजपुर के कंपोजिट स्कूल, गभिया सहराई के प्राथमिक स्कूल, नौजलिया के कंपोजिट स्कूल, कंजिया सिंहपुर के प्राथमिक स्कूल का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया।

बूंदीभूड़ प्राथमिक विद्यालय तीन में प्रधानाध्यापक रेणु भार्गव, सहायक अध्यापिका मोनिका यादव और शिक्षामित्र भीम बहादुर गैरहाजिर मिले। इनका वेतन और मानदेय काटने की संस्तुति की गई है। प्राथमिक स्कूल बूंदीभूड़ की छात्राओं के जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीतने पर बीईओ ने उन्हें बधाई दी और उनका उत्साह वर्धन किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button