बदायूं

Budaun News: सुलेख प्रतियोगिता में व्योम, शौर्य और आरोही अव्वल

Connect News 24

Vyom, Shaurya and Aarohi top in calligraphy competition

उझानी में सुलेख प्रतियोगिता में जुटे किड्स प्लेनेट स्कूल के बच्चे। स्रोत- स्कूल प्रबंधन

हिंदी दिवस पर हुआ कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। हिंदी दिवस पर बृहस्पतिवार को स्कूलों में ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं हुईं। मदरशील मेमोरियल अकादमी में बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया तो किड्स प्लेनेट स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता में व्योम, शौर्य और आरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये हिंदी का महत्व समझाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट और वाईके सिंह ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

किड्स प्लेनेट स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता प्रधानाचार्य वंदना बब्बर की देखरेख में हुई। नर्सरी में व्योम और शौर्य शर्मा प्रथम, आरव और सिद्ध द्वितीय, प्रज्ञा ने तृतीय स्थान पाया। एलकेजी में आरोही प्रथम, सृष्टि द्वितीय, अग्रिम तृतीय, यूकेजी में तनिशा प्रथम, अमिषा द्वितीय और गर्वित गुर्जर को तृतीय स्थान मिला।

मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में निबंध प्रतियोगिता के किड्स जोन में नव्या, सुबोध, रोशनी, प्राइमरी वर्ग में उदय, अतुल, अन्नू, अरहान और हिमांशु, जूनियर वर्ग में संजना, जरका और अरव प्रथम स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य रेनू थरेजा ने पुरस्कृत किया।

इसके अलावा एपीएम पीजी कॉलेज में संस्कृत से संस्कृति हमारी, हिंदी से हिंदुस्तान हमारा विषय पर निदेशक डॉ. एमएसए अग्रवाल और सचिव रामप्रकाश शर्मा ने विचार रखे। बच्चों को हिंदी की उपयोगिता के बारे में भी समझाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ, चीफ प्रॉक्टर त्रिवेंद्र सिंह, दौलतराम, आदर्शकांता, शिल्पी पांडेय, शुचि गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button