अजब चोर: दो घरों में की चोरी, तीसरे में साड़ी चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया, लोगों ने लगाई धुनाई

आरोपी युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में चोरी का अजब मामला सामने आया है। एक चोर ने 14 सितंबर की रात तीन घरों में सेंध लगाई। दो घरों में चोरी करने के बाद चोर तीसरे घर में चोरी करते पकड़ा गया। लोगों ने चोर की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
सम्राट अशोक नगर निवासी राजेश गोस्वामी के घर गुरवार तड़के एक चोर घुस गया। वह उनकी जेब से रुपये निकाल रहा था, तभी राजेश की आंख खुल गई और मोहल्ले वाले भी आ गए। उन्होंने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी नशे की हालत में था।
ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा… वीडियो वायरल
लोगों के पूछने पर उसने अपना नाम साकिर बताया। वह एजाजनगर गौटिया का रहने वाला है। पूछताछ में पता लगा कि थोड़ी देर पहले ही चोर ने दो घरों में चोरी कर ली थी। राजेश के घर से उसने 500 रुपये और दो साड़ी चोरी की थी। बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।



