शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सपा की जिला कमेटी घोषित, आठ उपाध्यक्ष और 18 सचिव बनाए गए

Connect News 24

District committee of SP declared, eight vice presidents and 18 secretaries made

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-स्त्रोत-स्वयं

शाहजहांपुर। सपा के प्रांतीय नेतृत्व ने जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव नजदीक देखते हुए हर वर्ग के लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कमेटी में आठ उपाध्यक्ष और 18 सचिव बनाए गए हैं। महासचिव रणंजय सिंह यादव पुरानी भूमिका में रहेंगे, जबकि कटरा निवासी मोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव के बाद सपा ने हर जिले की कमेटी को भंग कर दिया था। तनवीर खां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताते हुए फिर से तीसरी बार जिले की कमान सौंपी। उसके बाद सभी की निगाहें जिला कमेटी पर लगी थीं। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकारिणी की सूची जारी की।

इसमें अवधेश पाल, संजीव वर्मा, मिश्री लाल पटेल, मोहम्मद अजफर अली खां, महावीर यादव, ओमकार सिंह, जीवेंद्र वाजपेयी, प्रदीप तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। रणंजय यादव महासचिव व मोहित गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह मोहम्मद नसीम खां, ब्रजेश द्विवेदी, महावीर यादव, बहोरन राठौर, धर्मवीर यादव, बबलू कश्यप, अजीज अहमद, प्रमोद मौर्या, अजय प्रजापति, राम कुमार यादव, देवेंद्र मिश्रा, कलवेंद्र सिंह, राममूर्ति वर्मा, डॉ.नवनीत यादव,संतोष पाल, अंकित सक्सेना, सर्वेश श्रीवास्तव, सैयद शकील अहमद को सचिव बनाया गया।

फाेटो नंबर 23

जिला कमेटी में हर वर्ग के लोगों को लिया गया है। प्रत्येक विधानसभा से काम करने वाले पार्टी के सक्रिय व पुराने साथियों का समावेश करते हुए जगह दी गई। अब पूरा फोकस लोकसभा चुनाव पर रहेगा। जिसे टिकट दिया जाएगा, पूरी पार्टी उसे मिलकर लड़ाएगी।

– तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button