पीलीभीत

Pilibhit News: गोआश्रय स्थल से भूसा चोरी कर ले जा रहा ग्राम प्रधान पकड़ा

Connect News 24

Village head caught stealing straw from cow shelter

न्यूरिया थाने में खड़ी ट्रैंक्टर ट्रॉली । स्त्रोत – पुलिस

पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव खाईखेड़ा में गोआश्रय स्थल से बुधवार रात प्रधान ट्रैक्टर-ट्राॅली में भूसा चोरी करके ला रहा था। भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रधान को घेर लिया। इस पर प्रधान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 ने पीछा करके प्रधान को पकड़ लिया। पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं के भरण-पोषण के लिए शासन से बजट मिलता है। गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था के लिए लोग दान भी करते हैं। मरौरी ब्लॉक के गांव मोहनपुर के प्रधान ने गोवंश के भरण-पोषण में सहयोग करना तो दूर संरक्षित पशुओं का भूसा ही चोरी कर लिया। बुधवार रात करीब 11 बजे प्रधान ओमप्रकाश अपने साथी माखनलाल के साथ खाईखेड़ा स्थित गोआश्रय स्थल से भूसा चोरी करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर पहुंच गया।

ग्राम प्रधान और उसका साथी गोआश्रय स्थल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर ले जाने लगे, तभी ग्रामीणों को किसी तरह इसकी भनक लग गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रधान और उसके साथी को घेर लिया। इस पर वे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर प्रधान और उसके साथी को पकड़ लिया।

मामला न्यूरिया थाना क्षेत्र का होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली, प्रधान और उसके साथी को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत वहां की पुलिस को सौंप दिया। गांव के ही महेश कुमार ने प्रधान और उसके साथी के खिलाफ गोआश्रय स्थल से भूसा चोरी करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान ओमप्रकाश और माखनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है।

00

बीडीओ मरौरी से जांच कराई जा रही है। मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही एडीओ पंचायत को भी गोआश्रय स्थल जाकर जांच कर भूसे की मात्रा और अन्य सामग्री की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। – धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, सीडीओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button