Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन घायल
पूरनपुर। बाइकों की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी लाए गए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
घटना बृहस्पतिवार शाम को शेरपुर मार्ग पर हुई। शेरपुरकलां निवासी परवीन बेगम अपने पुत्र शरीफ के साथ बाइक से नगर से घर जा रही थी। जबकि गांव गजरौला खास निवासी अर्जुन बाइक से गांव से नगर की ओर आ रहा था।
बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य घटना में माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा फकीरे निवासी अवतार सिंह, राधेश्याम के साथ बृहस्पतिवार शाम को ही सकरिया से घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर पीछे से आए कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादके में बाइक सवार अवतार सिंह और राधेश्याम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। संवाद



