Pilibhit News: ठग ने पूर्व प्रधान के पति को फोन कर मांगे रुपये
बाद में इंस्पेक्टर क्राइम ने ठग की डांट लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शेरपुरकलां की पूर्व प्रधान के पति को फोन कर ठग ने इंस्पेक्टर क्राइम बताते हुए 25 हजार रुपये फोन पे पर ट्रांसफर कराने को कहा। शक होने पर पूर्व प्रधान के पति ने इंस्पेक्टर क्राइम को फोन कर जानकारी ली, तब उनको ठगी की कोशिश की जानकारी हुई। बाद में इंस्पेक्टर क्राइम ने ठग की फोन कर डांट लगाई।
शेरपुरकलां की पूर्व प्रधान नाजिया बेगम के पति हाजी रियाजत नूर खां मझले ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर हालचाल लिया। बताया कि इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार बोल रहा हूं। रिश्तेदार को कुछ रुपये की जरूरत है। 25 हजार रुपये फोन पे कर दें। पूर्व प्रधान के पति ने बताया कि ठगी के एहसास की कोशिश पर ठग को कुछ देर में बताने को कहा और इंस्पेक्टर क्राइम के मोबाइल पर बात की।
तब उन्होंने अपनी ड्यूटी नगर पंचायत चुनाव में मुरादाबाद में होने और फोन न करने की जानकारी दी। साथ ही जिस मोबाइल से फोन आया। उसका नंबर मांगा। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान के पति से उनके नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही थी। इसकी जानकारी उनको दे दी गई। साथ ही रुपये मांगने वाले को फोन कर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी।