पीलीभीत

Pilibhit News: फसल की रखवाली कर रहे किसान की झोंपड़ी में आ गया बाघ

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 11 Sep 2023 12:07 AM IST

कलीनगर। शनिवार रात फसल की रखवाली कर रहे किसान की झोंपड़ी में बाघ आ गया। घबराकर किसान मचान पर चढ़ गया और यूपी-112 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसान को मचान से उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस बीच बाघ भी भाग गया। बारिश की वजह से खेत में बाघ के पगचिह्न नहीं मिल सके।

कलीनगर तहसील के जंगल से सटे इलाके में बाघों और तेंदुओं की सक्रियता बनी हुई है। मथना जपती क्षेत्र में दो किसानों की बाघ के हमले में मौत भी हो चुकी है। शनिवार शाम कलीनगर निवासी रामौतार नवदिया धनेश स्थित गुप्ता भट्ठे के निकट खेत में बनी झोंपड़ी में फसल की रखवाली के लिए लेटे थे।

आहट होने पर रामौतार ने टॉर्च जलाकर देखी तो वहां बाघ मौजूद था। घबराकर रामौतार मचान पर चढ़ गए और शोर मचाने लगे। कुछ देर रुकने के बाद बाघ पास के गन्ने के खेत में चला गया। रामौतार ने परिजनों के साथ ही यूपी-112 पर कॉल कर बाघ की मौजूदगी की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही रामौतार के परिजन गांव वालोंं के साथ पहुंच गए। पुलिस ने रामौतार को मचान से उतारा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button