बरेली

बरेली में भाजपा नेता गिरफ्तार: कारतूस तस्करी के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई; कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Connect News 24

Police arrested BJP leader on charges of cartridge smuggling in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के रसूला कमरुलनिशा गांव में तमंचे से फायर करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ भाजपा के औरंगाबाद सेक्टर संयोजक दिनेश कुमार गंगवार को भी जेल भेज दिया। दिनेश कुमार पर कारतूस की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है। दिनेश कुमार के बेटे ने मामले की शिकायत सीओ चमन सिंह चावड़ा से की है।

दो दिन पहले थाना हाफिजगंज के गांव रसूला कमरुलनिशा के लेखराज का वीडियो वायरल हुआ था। समाचारपत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने लेखराज के साथ दिनेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि दिनेश कुमार गंगवार कारतूस की तस्करी करता है। उसने ही आरोपी को कारतूस दिए थे। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि आठ सितंबर को दबंगों ने दिनेश कुमार के ऊपर फायरिंग की थी। इस दौरान एक कारतूस वहीं गिर गया। 

कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

दिनेश कुमार यह कारतूस लेकर हाफिजगंज थाने में शिकायत करने गया था। पुलिस ने उसे भी आरोपी बना दिया। सेक्टर संयोजक पर कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, शशि कपूर, सरजू गंगवार, राजीव गंगवार ने बताया कि मामले की शिकायत वह सीओ से करेंगे। वहीं, विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि कार्यकर्ता को झूठा फंसाया गया है। वह इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button