पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ने के खेत से निकलकर बाघ ने लगाई दौड़, मची भगदड़

Connect News 24

The tiger ran out of the sugarcane field, creating a stampede.

पिपरिया संतोष गांव में बाघ की निगरानी करती टीम । स्रोत- टीम

कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव में शनिवार को बाघ ने ग्रामीणों की भीड़ के बीच गन्ने के खेत से निकलकर दूसरे खेत की ओर दौड़ लगा दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की दहशत से मजदूर गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के वनकर्मी निगरानी कार्य तक सीमित रहे।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में डेरा जमाए बाघ ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। दो दिन से बाघ आबादी के निकट गन्ने के खेतों में छुपा हुआ है। शुक्रवार को गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों पर झपट्टा मारने की घटना के बाद से गांव में दहशत है। शनिवार को भी बाघ की गन्ने के खेत में मौजूदगी देखी गई। ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच बाघ ने गन्ने के खेत से निकलकर दूसरे खेत की ओर दौड़ लगा दी। बाघ को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। दिनभर ग्रामीण दूर खड़े होकर बाघ की चहलकदमी को भांपते रहे।

ग्रामीण रामचरन, विनोद आदि का कहना है कि गन्ने की पर्ची जारी हो गई है। बाघ की दहशत से मजदूर खेतों की ओर जाने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में गन्ने की बिक्री करने में समस्या होगी। सामाजिक वानिकी के क्षेत्रीय वन दरोगा रामाधार ने बताया कि बाघ की मौजूदगी को देखते हुए टीम के साथ लगातार नजर रखी जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button