पीलीभीत

Pilibhit News: चहलकदमी करते दिखा बाघ

Connect News 24

tiger walking

बाघ की निगरानी करती वन विभाग टीम व लोग । संवाद

भागे किसान, निगरानी में जुटे वन विभाग के कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर बाघ फिर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। जानकारी पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम लगातार बाघ की निगरानी कर रही है।

माला रेंज के अंतर्गत घुंघचाई जंगल गढा रेंज के नाम से जाना जाता है। जंगल से निकाल कर बाघ बीते कई दिनों से झाड़ियाें में डेरा जमाए हुए था। जिससे राहगीर काफी दहशत में थे। सामाजिक वानिकी और वन विभाग के लोगों ने निगरानी कर बमुश्किल उसे जंगल की ओर खदेड़ा। बुधवार और बृहस्पतिवार को बाघ फिर हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर देखा गया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

किसान श्रवण कुमार के खेत में बाघ टहलता हुआ देखा गया। वहां काम कर रहे किसानों ने भाग कर जान बचाई। इसके बाद बाघ अभयपुर माधोपुर के बिल्ला सिंह के फॉर्म तक चहलकदमी करता रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाघ खेतों में मौजूद है। वन विभाग के कर्मचारी उसकी निगरानी में लगे हुए है। वन दरोगा प्रकाश वीर ने बताया मामले की जानकारी मिली है। टीम निगरानी कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button