Pilibhit News: व्यापारियों ने मानपुर चौराहे पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST

बीसलपुर बिलसंडा रोड के मानपुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते लोग । स्रोत – प्रदर्शनकारी
बीसलपुर। व्यापार फैंस क्लब ने बिलसंडा रोड के मानपुर चौराहे पर जलभराव के विरोध में रविवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या दूर न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
व्यापार फैंस क्लब के कार्यकर्ता रविवार को बिलसंडा रोड के मानपुर चौराहे पर जमा हुए और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते मानपुर चौराहे पर काफी समय से जलभराव है। इससे आने जाने वालों को दिक्कत होती है। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इस दौरान क्लब के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, देवपाल वर्मा, ब्रजेश वर्मा, रवि भोजवाल, अमित वर्मा, अनुज गंगवार, शाहिद हुसैन, देवपाल गंगवार, वीरपाल गंगवार, सुबोध गंगवार आदि मौजूद रहे।