Pilibhit News: लंपी वायरस से बचाव के लिए पूरनुपर को मिलीं 4,500 वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:33 AM IST

वैक्सीन प्राप्त करते ।
पूरनपुर। वैक्सीन न होने से तहसील क्षेत्र में लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। मात्र दवाई देकर पशु पालकों को टरकाया जा रहा था। अब पूरनपुर के लिए 4,500 वैक्सीन मिल गई हैं। शीघ्र ही पशुओं को टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
अगस्त में क्षेत्र में लंपी वायरस से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था, लेकिन वैक्सीन खत्म होने पर टीकाकरण बंद हो गया। पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिलने पर दवाई देकर टरकाया जा रहा था। नगर की पंकज कॉलोनी निवासी बबलू की गाय और लाइन पार साहूकारा निवासी एक पशु पालक की गाय लंबी वायरस चपेट में आ गई थी।
लंपी वायरस के प्रकोप की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर विभाग के अफसर गंभीर हुए। पशु चिकित्सालय में तैनात उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि पूरनपुर क्षेत्र में टीकाकरण के लिए साढ़े चार हजार वैक्सीन मिल गई है। शीघ्र ही क्षेत्र में टीकाकरण कराया जाएगा।