पीलीभीत

Pilibhit News: यातायात माह में 4529 वाहनों के हुए चालान

Connect News 24

Traffic challans issued for 4529 vehicles in the month

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में गार्ड को सम्मानित करते अ​धिकारी । संवाद

– गन्ना व सवारी वाहनों में लगवाए गए रिफ्लेक्टर, पढ़ाया पाठ

-पुलिस लाइन सभागार में हुआ समापन कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। नवंबर में चलाए गए यातायात माह के दौरान वाहनों के चालान के अलावा ट्रक, मैजिक ट्रैक्टर व अन्य वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह के समापन पर इसमें सहभागिता करने वाले विद्यालय के बच्चों को सम्मानित किया गया।

नवंबर माह में यातायात माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। जिले में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ चालान की कार्रवाई भी की गई। विभाग ने पूरे माह में 4529 चालान किए। सभी वाहनों से लगभग 9,10,400 रुपये जुर्माना वसूला गया। चालान के दौरान सभी वाहनों चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाया गया।

इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कराकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। वहीं 2421 ट्रक-ट्रैक्टर, कार आदि सवारी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाकर उन्हें यातायात नियमों को पाठ पढ़ाया गया। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में गोष्ठी कर यातायात माह का समापन किया गया।

विभिन्न जागरूकता अभियान में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों, चीनी मिल के गार्डों, पुलिस कर्मचारियों समेत घायलों की मदद करने वालों लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, सीओ सिटी अंशु जैन, टीएसआई राघवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button