पीलीभीत

Pilibhit News: परेशानी खत्म, पुरानी गल्ला मंडी में आरईएस बनाएगा सीसी रोड

Connect News 24

Trouble is over, CC Road will create RES in Old Galla Mandi

शहर की खस्ताहाल गल्ला मंडी की सड़क । संवाद

पीलीभीत। शहर की पुराना गल्ला मंडी में करीब एक किलोमीटर की सड़क काफी खराब हो गई है। इस सड़क को विधायक निधि से 24 लाख रुपये में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बनवाएगा। इसी निधि से बीसलपुर क्षेत्र में भी बेनीपुर मुख्य मार्ग से बाबा कालसेन तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

गल्ला मंडी को जानी वाली सड़क काफी पुरानी हो गई है। बारिश के दौरान ग्राहक और दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। इस सड़क को बनवाने की मांग व्यापारियों ने प्रशासन के साथ ही राज्यमंत्री से भी की थी। इस पर राज्यमंत्री ने अपनी निधि से सड़क को बनाने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव मंजूर होने पर 230 मीटर लंबी सीसी सड़क के लिए 24 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इसके निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस को सौंपी गई है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसी माह रोड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बीसलपुर क्षेत्र में भी विधायक निधि से गांव बेनीपुर मुख्य मार्ग से बाबा कालसेन तक सीसी रोड की भी मंजूरी मिली है। यह करीब 178 मीटर लंबी सड़क है। इसका भी टेंडर जारी किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button