पीलीभीत

Pilibhit News: स्ट्रीट लाइट घोटाले में होगी दो करोड़ रुपये की वसूली

Connect News 24

Two crore rupees will be recovered in the street light scam

25 मई के अंक में प्रकाशित खबर।

– 152 ग्राम पंचायतों में सचिवों पर गिरी गाज, प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी

– सीडीओ की ओर से भेजी गई पत्रावली पर डीएम ने की संस्तुति

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की खरीद में घोटाले के मामले में डीएम ने 152 ग्राम पंचायतों में सचिवों से दो करोड़ की वसूली के निर्देश दिए हैं।

ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के मामले में सन 2021-2022 बड़ा खेल किया गया। एक शिकायत पर जांच की गई तो ललौरीखेड़ा क्षेत्र में एक लाइट को चार हजार रुपये में खरीदना बताया गया, जबकि इसकी कीमत आधी भी नहीं थी तो अन्य पंचायतों में भी लोकल लाइटों को लगाकर ब्रांडेड कंपनी का दर्शाने की बात सामने आई। उस समय 249 ग्राम पंचायतों में करीब ढाई करोड़ से अधिक के घोटाले की आशंका जताई गई। इसके बाद जब पड़ताल कराई गई तो 180 ग्राम पंचायतों में गोलमाल की बात साबित हुई।

इसपर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए तो पत्रावली को दबाते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मामले में अमर उजाला ने 25 मई के अंक में खबर को प्रमुखता के साथ छापा। इसपर डीएम ने सीडीओ को जल्द पत्रावली भेजने के निर्देश दिए। सीडीओ ने दस दिनों के भीतर कार्रवाई की बात कही। बाद में पूरी पत्रावली डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई।

शुक्रवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने पत्रावली को देखने के बाद जिले की करीब 152 ग्राम पंचायतों में सचिवों से करीब दो करोड़ की वसूली के आदेश दिए। इसके साथ ही सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए भी कहा।

00

जिलाधिकारी की ओर से 152 ग्राम पंचायतों में सचिवों से वसूली के आदेश दिए गए हैं। किस पंचायत में कितनी वसूली होगी इसको दिखवाया जा रहा है।

– वाचस्पति झा, जिला पंचायतराज अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button