पीलीभीत

Pilibhit News: खारजा नहर में नहाते समय डूबे दो दोस्त

Connect News 24

Two friends drowned while taking bath in Kharja canal

प्रसनजीत का फाइल फोटो।

पीलीभीत। शारदा सागर डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच नहर (खारजा) में नहाते समय महाराजपुर गांव निवासी दो दोस्त डूब गए। सूचना के बाद पहुंची पीएसी, एसएसबी और गोताखोर देर शाम तक उनकी तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी प्रसनजीत (22) रविवार करीब 12 बजे गांव के ही शिवम (21) और अन्य चार दोस्तों के साथ शारदा डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच नहर में नहाने पहुंचे थे। पुल के पास सभी नहर में नहाने लगे। कुछ देर बाद प्रसनजीत और शिवम गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख दोस्तों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पास में ही स्थित चेक पोस्ट से एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे।

हालांकि तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। उनका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना के बाद परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसओ अचल कुमार भी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर नहर के गेटों को बंद कराया। इसके बाद एसएसबी, पीएसी की टीम के अलावा गोताखोर भी दोनों की तलाश करते रहे। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद दोनों युवकों के परिजन बदहवास हो गए। देर शाम तक पुत्र की आस में दोनों की मां व अन्य परिजन नहर के पास बैठे रहे।

फार्मासिस्ट हैं दोनों दोस्त, दो बहनों में अकेला भाई है शिवम

शिवम दो बहनों में अकेला भाई है। नहर में डूबने की सूचना के बाद घर में खलबली मच गई। प्रसनजीत दो भाई और एक बहनों में तीसरे नंबर का है। दोनों डीफार्मा करने के बाद खटीमा में ट्रेनिंग कर रहे है। कुछ दिन पूर्व भी घर आए थे।

प्रसनजीत का फाइल फोटो।

प्रसनजीत का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button